Please wait

आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे शाहरुख खान, मुंबई में नहीं हो सका इलाज

शाहरुख खान 29 जुलाई को मुंबई में आंख के इलाज के लिए अस्पताल गये लेकिन किसी कारण वश इलाज नहीं हो सका।

30 Jul 2024

आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे शाहरुख खान, मुंबई में नहीं हो सका इलाज

अभिनेता शाहरुख खान को बॉलीवुड बादशाह को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। रोमांटिक हीरो में शाहरुख का नाम सबसे पहले आता हैं। इसी बीच किंग खान को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है कि वह आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। मुंबई के अस्पताल में इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो पाया है ।

शाहरुख खान 29 जुलाई को मुंबई में आंख के इलाज के लिए अस्पताल गये लेकिन किसी कारण वश इलाज नहीं हो सका। इसलिए आज वह अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं। शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले 2014 में शाहरुख की आंख की छोटी सी सर्जरी हुई थी। उन्होंने एक ट्वीट में डॉक्टरों को धन्यवाद दिया कि सर्जरी के बाद उनकी दृष्टि पूरी तरह से बहाल हो गई।

इस साल आईपीएल फाइनल से पहले शाहरुख को हीटस्ट्रोक के कारण गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। फिलहाल शाहरुख ने कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ले ली है। उन्हें अंबानी की शादी में देखा गया था। अब वह बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे शाहरुख खान, मुंबई में नह
शाहरुख खान 29 जुलाई को मुंबई में आंख के इलाज के लिए अस्पताल गये लेकिन किसी कारण वश इलाज नहीं हो सका।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News